उत्तराखंड में मौसम का कहर! 3 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 मार्च तक का ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में बारिश, तूफान, बिजली गिरने और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर 19 और 20 मार्च को मौसम ज्यादा बिगड़ने की संभावना जताई गई है।

आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज गर्जना, बिजली चमकने और तूफान के हालात बन सकते हैं। वहीं 3300 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भी चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें -   सक्षम महिला, समर्थ भारतः हल्द्वानी में 21 आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान

कल मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश की संभावना है।
वहीं सभी पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी।

20 मार्च को लगभग पूरे उत्तराखंड में मौसम का असर देखने को मिलेगा। पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। मैदानी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने और गरज-चमक की संभावना है। इस दिन कई जिलों में येलो और कुछ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में रिश्वतखोर JE रंगे हाथ गिरफ्तार: 80 हजार लेते ही विजिलेंस का छापा, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

21 और 22 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी जारी रहेगी। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

23 मार्च को पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और पहाड़ी इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440