मौसम की मार: गौलापार की मुख्य नहर फिर टूटी, श्रम दान से निर्माण कार्य शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। मौसम की मार के चलते गौलापार की मुख्य नहर फिर से टूट गयी है। जिस कारण सिंचाई के लिए पानी बांधित हो गया है। सूचना मिलने पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट के सहयोग से रविवार को क्ष़्ोत्र के किसानों के श्रमदान से नहर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दो दिन के भीतर उक्त नहर में सिंचाई हेतु पानी मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आपकों बता दें कि बीते दो दिन लगातार बारिश के चलते गौलापार की मुख्य नहर टूट गयी है और मलवा आने नहर में सिंचाई के लिये पानी आना बंद हो गया है। पूर्व में नवम्बर माह में भी तेज बारिश के चलते नहर टूट गयी थी। कई जनप्रतिनिधियों व काश्तकारों के द्वारा शासन-प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया था। बाद में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट के सहयोग से तथा काश्तकारों के श्रमदान के द्वारा नहर को ठीक कर सिंचाई हेतु पानी सुचारू हो पाया था।

यह भी पढ़ें -   बॉडी को फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं तो आज से ही रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाना शुरू कर दें

इस बार भी जब पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने शीघ्र ही क्षेत्र के काश्तकारों के संग एक पुनः क्षत्रिग्रस्त नहर में श्रमदान का कार्य शुरू करवा दिया गया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया है दो दिन के भीतर इस श्रमदान से नहर में पुनः सिंचाई हेतु पानी मिलने की संभावना है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440