उत्तराखंड में मौसम का तांडव: चमोली और हल्द्वानी में तूफान और मूसलाधार बारिश से भारी तबाही

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली/हल्द्वानी। उत्तराखंड में बुधवार को लंबे समय बाद मौसम ने अचानक करवट ली और पहाड़ी जिलों में तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। खासतौर पर चमोली जिले के थराली क्षेत्र में मौसम का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिला, जहां भारी बारिश और मलबे के कारण 10 से अधिक वाहन दब गए और कई दुकानों में पानी घुस गया।

थराली तहसील के ग्वालदम, डुंग्री, कुलसारी, तलवाड़ी सहित अन्य गांवों में हालात बाढ़ जैसे बन गए। बरसाती गदेरों के उफान पर आने से थराली बाजार में तबाही मच गई। वहीं, देवाल मोटर मार्ग पर कोठी और ऊणी के बीच मलबा आने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।

कुमाऊं क्षेत्र भी तेज आंधी-तूफान से प्रभावित हुआ। हल्द्वानी और आस-पास के जिलों में कई घरों की छतें उड़ गईं और तेज बारिश के चलते कई वाहन मलबे में फंस गए।

यह भी पढ़ें -   ऊधमसिंह नगर में नाबालिग से दरिंदगी का सनसनीखेज मामला! वीडियो बनाकर महीनों तक ब्लैकमेल, दो आरोपी गिरफ्तार

बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। तीन घंटे तक लगातार बारिश से दिन में ही अंधेरा छा गया और नाले-गदेरे उफान पर आ गए। तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि दुकानों को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और वाहनों को मलबे से निकालने का काम जारी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत

किसानों की फसलें भी भारी बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित हुई हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440