इंदिरा नगर निकासी गेट में तीन दिन से तौल कांटा खराब, खनन कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौला नदी से खनन कार्य शुरू हो चुका है। लेकिन कई निकासी गेटों में व्यवस्थाएं दुरूस्त नहीं हैं। इंदिरा नगर निकासी गेट में भी तौल कांटे में तकनीकि खराबी आई हुई है। जिससे परेशानी बनी हुई है। इससे आक्रोशित खनन कारोबार से जुड़े लोगों ने वन निगम के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान खनन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना था कि इंदिरा नगर निकासी गेट में लगे तौल कांटे में तकनीकि खराबी होना बताया गया है। जिसके चलते तीन दिन से इस कांटे में उपखनिज की तोल नहीं हो पा रही है। जिसके चलते खनन से भरे वाहन गेट पर खड़े हैं। इस समस्या से वन निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके तौल कांटा ठीक कराने की दिशा में वन निगम कोई कदम नहीं उठा रहा है। जिसके चलते खनन में लगे वाहन चालकों के अलावा स्वामियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कहा कि एक तरफ तो गौला नदी में व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के नाम पर देर से खनन कार्य शुरू किया गया। बावजूद इसके खनन कार्य आधी-अधूरी तैयारी के बीच शुरू किया गया है। उन्होंने वन निगम से कांटों को शीघ्र ठीक करने की मांग की है।
इस दौरान बीडी खोलिया, अरशद अय्यूब, पम्मी सैफी, नफीस चौधरी, इस्लामुद्दीन, बबलू, युसूफ, नासिर, टोनी, प्रवेश, इमरान मिकरानी समेत अनेकों वाहन चालक व गौला खनन कार्य से जुड़े लोगों ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440