दून में हुआ यूक्रेन से स्वदेश लौटे मेडिकल के छात्रों का स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे राज्य एवं जनपद देहरादून के छात्र-छात्राओं एवं लोगों को सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रयासरत है। जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे राज्य एवं जनपद वासियों को वापस लाने हेतु विभिन्न स्तरों पर संपर्क बनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यूक्रेन से स्वदेश लौटे मेडिकल के छात्रों का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के. के.मिश्रा ने आईएसबीटी पर माला पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -   अनुसूचित जाति मोर्चा की पहली जिला बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर जोर

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्र टिहरी निवासी मनीष राणा खर्कीव से, विकास नगर निवासी सागर सैनी विनिक्षियर, कारगी निवासी वत्सला लाविस से, राजपुर निवासी योगिता कीव से वापस लौटे है को माला पहनाई तथा कुशल क्षेम पूछते हुए यूक्रेन की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। स्वदेश लौटे सभी छात्रों ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। इस दौरान सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   ६ अप्रैल २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440