रानीखेत में भीषण हादसा: अनियंत्रित कार घर की छत पर गिरी, चालक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, रानीखेत । अनियंत्रित कार घर की छत पर गिरी, चालक की मौत । उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार तड़के सुबह करीब 3 बजे तहसील रानीखेत के ग्राम देहोली (चौबटिया) में एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15-20 मीटर नीचे एक मकान की छत पर जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK 02 TA 3159 (वैगनआर) देहोली क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे नीचे जा गिरी। गिरते हुए कार स्थानीय निवासी लाल सिंह के मकान की छत से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मकान की छत को भी भारी नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा के बीच बड़ा हादसा टलाः यमुनोत्री हाईवे पर बस पर गिरे बोल्डर, बाल-बाल बचे 16 श्रद्धालु

हादसे में मृत चालक की पहचान भुवन प्रसाद (32 वर्ष), पुत्र गोपाल राम, निवासी ग्राम मटेला काफलीगैर, जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह वाहन में अकेले सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें -   ६ अप्रैल २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है, जो रानीखेत के लिए रवाना हो चुके हैं।

हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार का इस तरह घर की छत पर गिरना बेहद भयावह दृश्य था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के समय मकान के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440