कब है माघ पूर्णिमा, जानें सही तिथि स्नान-दान का मुहूर्त और पूजन विधि

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 को है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.19 बजे से 6रू10 बजे तक रहेगा, जो स्नान और दान के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

पूजन विधि
स्नानरू सुबह जल्दी उठकर गंगाजल मिलाकर स्नान करें। यदि गंगाजल उपलब्ध नहीं है, तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

पूजा स्थल की सफाई
घर के पूजा स्थल को स्वच्छ करें और वहां दीपक प्रज्वलित करें।

पंचामृत से अभिषेक
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पंचामृत से अभिषेक करें।

भोग अर्पित करें
भगवान को सात्विक पदार्थों का भोग अर्पित करें, जिसमें तुलसी का पत्ता अवश्य शामिल करें।

आरती और मंत्र जाप
भगवान की आरती करें और ऊँ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः’ मंत्र का जाप करें।

दान
इस दिन तिल, गुड़, कंबल, वस्त्र, अन्न आदि का दान करना विशेष रूप से पुण्यकारी माना जाता है।

इन विधियों से माघ पूर्णिमा का पूजन करके आप पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440