दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो खुली पोल, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक दूल्हा जब बारात लेकर दूल्हन के वहां पहुंचा तो उसकी पोल खुल गयी, जिस पर दुल्हन ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन डॉक्टर है, दूल्हे ने झूठ बोल कर अपने को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बताया था। जब बारात मंडप स्थल पहुंची तो उसकी पोल खुल गयी। आरोपित की पोल खुलने पर दुल्हन द्वारा दी तहरीर के आधार पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला चिकित्सक की जीवनसाथी डॉट काम पर मोहकमपुर निवासी रोहित राणा मूल निवासी कालीमठ रुद्रप्रयाग से मुलाकात हुई। जिसमें रोहित ने स्वयं को सेना का लेफ्टिनेंट कर्नल बताया और अपनी तैनाती जम्मू कश्मीर में बताई। इन दो वर्षों में दोनों के बीच आपस में बातचीत होती रही। इस बीच कई बार एक दूसरे से उनकी मुलाकात भी हो चुकी थी। बाद में दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया और शादी करने के लिये राजी हो गये।

यह भी पढ़ें -   अगली पीढ़ी के लिए हरित संकल्प: डॉ. आशुतोष पन्त ने पौधारोपण व जागरूकता अभियान चलाया

आज शनिवार जब रोहित बारात लेकर देहरादून राजपुर रोड स्थित एक होटल में बनाये गये विवाह स्थल पहुंचा तो दुल्हन पक्ष से आये एक मेहमान को शक हुआ। जो स्वयं भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, उन्होंने रोहित से पूछा कि आप किस पलटन में हैं, रोहित की ओर से दिए जवाब के बाद मेहमान ने पलटन से संपर्क करके पूछताछ की तो पता चला कि पलटन में कोई भी रोहित नाम का लेफ्टिनेंट कर्नल है। इसके बाद पोल खुल गयी। आरोपित की पोल खुलने पर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। इधर शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया है कि महिला चिकित्सक ने रोहित के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440