कौन- कौन से ग्रह जिम्मेदार है वहम और डर के पीछे

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। चन्द्रमा ज्यादातर मन में डर पैदा करता है। दूसरी भूमिका राहु की होती है। राहु मन में ज्यादातर वहम पैदा करता है राहु और चन्द्रमा की स्थिति मन में विचित्र समस्याएं पैदा करती है।
क्यों इंसान को होती है वहम और डर की समस्या, कौन से उपाय से दूर होगा आपका डर और वहम
वहम और डर मन से जुड़ी हुई समस्या है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका चन्द्रमा की होती है। चन्द्रमा ज्यादातर मन में डर पैदा करता है। दूसरी भूमिका राहु की होती है। राहु मन में ज्यादातर वहम पैदा करता है। राहु और चन्द्रमा की स्थिति मन में विचित्र समस्याएं पैदा करती है।
कब डर की भूमिका जीवन में ज्यादा हो जाती है
चन्द्रमा के बहुत कमजोर होने परए चन्द्रमा पर शनि का प्रभाव होने पर खराब चन्द्रमा की दशा चलने पर चन्द्रमा केतु का संबंध होने पर
या मूलांक 04, 07 या 08 होने पर इंसान के अंदर डर पैदा होने की संभावना बढ़ती है।
कब वहम की समस्या ज्यादा हो जाती है
राहु का प्रभाव कुंडली में ज्यादा होने पर या राहु का संबंध चन्द्रमा से होने पर वहम की समस्या होती है। इसके अलावा खराब राहु की दशा चलने पर या खराब शुक्र भी कभी-कभी वहम पैदा करता है। जिनका जन्म शाम के वक्त हुआ है उनमें भी ये समस्या होती है।
वहम और डर को दूर करने के लिए क्या करें
नित्य प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें। महीने की दोनों एकादशी का उपवास रखें। ज्यादा तेल-मसाले वाला भोजन न करें। मांसाहार और नशे से पूरी तरह दूर रहें। सलाह लेकर एक पन्ना या पुखराज पहनें।

यह भी पढ़ें -   03 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440