दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़किया नदी में बहीं, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोटद्वार में सतपुली के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़किया नदी में बह गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीया व 15 वर्षीय दोनों लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। इससे पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वह दोनों बह गईं। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 अगस्त 2026, शनिवार,जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440