क्यों खास होते है दिसंबर में जन्मे लोगों में, जानिए इनके बारे में खास बातें

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। ज्योतिष गणना के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ दिसंबर माह की शुरुआत हो चुकी है। साल के अंतिम माह कई राशियों के लिए खास होने वाला है। इस माह में जन्म लेने वाले लोग काफी रोचक होते हैं। भाग्य का हमेशा साथ रहने के साथ हर चीज की जिज्ञासा कूट कूट कर भरी होती है। हालांकि स्वभाव के थोड़े जिद्दी होने के साथ अपने में रहना पसंद करते हैं। जानिए दिसंबर माह ने जन्म लेने वाले लोगों की क्या है खासियत?

होते हैं थोड़े आलसी
दिसंबर माह में जन्मे लोग थोड़े आसली प्रवृत्ति के होते हैं। लेकिन यह हर काम में अपनी सौ फीसदी देने की कोशिश करते हैं। अपने शानदार व्यक्तित्व के कारण अपनी बातों से हर किसी को अपना दोस्त बना लेते हैं।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: भैरव सेना ने न्यायिक जांच और FIR की मांग की, BKTC बोला- जांच पूरी होने से पहले निष्कर्ष नहीं

दिमाग के होते हैं तेज
दिसंबर माह में जन्मे लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। इसी कारण यह काम को बड़ी ही आसानी से कर लेते हैं। लेकिन कई बार ये लोग अहंकार में फंस जाते हैं, जिससे बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं।

दिसंबर में जन्मे लोगों का करियर
इस माह में जन्मे लोगों मेहनती होते हैं। इसी कारण अपनी मेहनत के बलबूते यह हर मुकाम को पा लेते हैं और खूब पैसा कमाते हैं। ये लोग मेहनत करने में कभी भी पीछे नहीं हैं।

यह भी पढ़ें -   रुड़की में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

परिवार का देते हैं साथ
दिसंबर में जन्मे लोगों की सबसे खास बात ये होती है कि यह हर किसी को अपना बनाने में माहिर होते हैं। इसके साथ ही परिवार से काफी प्रेम करते हैं और जरूरत पड़ने पर सबसे आगे खड़े मिलते हैं। बुरे से बुरे वक्त में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।

दिसंबर में जन्मे लोगों का लकी नंबर और रंग
दिसंबर में जन्मे लोगों का लकी नंबर 1, 3 और 8 होता है। इसके साथ ही लंकी रंग पीला, भूरा, लाल और बैंगनी होता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440