क्यों आता है चुनाव से पूर्व ही रेलवे का जिन्न बोतल से बाहर : डिंपल पाण्डे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे ने रेलवे नोटिस प्रकरण को चुनावों से ठीक पहले का जिन्न करार दिया है।

यहां प्रेस को जारी बयान में आप पार्टी के महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे ने कहा है कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि चुनाव से ठीक पहले रेलवे का जिन्न बोतल से बाहर आ जाता है और उस पर राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए नेता उठ खड़े होते हैं। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई है कि जिस अवाम के हक-हकूक की बात नेताओं को करनी चाहिए वो नेता रेलवे प्रकरण को अपने उभरने का जरिया मान लेते हैं। डिंपल ने कहा कि चार साल पहले भी चुनाव से ठीक पहले रेलवे प्रकरण सामने आया था और हजारों परिवारों को बेदखली के नोटिस जारी कर दहशत पैदा कराई गयी और फिर से उसका सियासी फायदा उठाया गया। अब एक बार फिर से चुनाव में जब कुछ ही माह रह गए हैं तो रेलवे ने पिफर से नोटिसबाजी शुरू कर दी और नेताओं ने पीड़ित लोगों के साथहमदर्दी दिखाना शुरू कर दिया है। डिंपल पांडे ने रेलवे की भूमिका पर भी सवाल उठाए। कहा कि आखिर जनता के साथ यह खेल क्यों खेला जाता है। आरोप लगाया कि विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले दोनों प्रमुख राजनीतिक दल जनता को डर दिखाकर राजनीति कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   युवा वैश्य महासभा चुनाव की तैयारियां तेज, रूपेंद्र नागर को सौंपी मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440