रात में क्यों नहीं करते घर की सफाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। महिलाएं रोज ही अपने घर की साफ-सफाई करती हैं। झाडू-पाैंछा करती हैं। सामान्यतः सभी के घरों में सुबह-सुबह ही नहाने से पूर्व ही साफ-सफाई का कार्य कर लिया जाता है। सभी धर्म शास्त्रों के अनुसार शाम या रात्रि के समय घर की साफ-सफाई निषेध की गई है। इसकी वजह यह है कि घर के कचरे में बीमारी फैलाने वाले कीटाणु रहते हैं जो सफाई के समय हमारे शरीर पर चिपक जाते हैं। यह कीटाणु स्वास्थ्य के हानिकारक होते हैं। सुबह सफाई करने के बाद घर के सभी सदस्य नहा लेते हैं जिससे शरीर पर लगे बीमारी के कीटाणु धुल जाते हैं और उन कीटाणुओं से बीमार होने की संभावना समाप्त हो जाती है। परंतु यदि रात्रि के समय सफाई करेंगे तो वह सारे कीटाणु घर के सदस्यों के शरीर पर चिपक जाएंगे। रात्रि के समय सभी सदस्य नहाते भी नहीं है ऐसे में उन कीटाणुओं से हमारे स्वास्थ्य को खतरा रहता है। तो उस खतरे से हमें बचाने के लिए रात्रि के समय साफ-सफाई निषेध की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 23 जुलाई 2026, गुरुवारजानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा सफलता का साथ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440