जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के मालिकाना हक पर क्यों चुप है राज्य सरकार: बल्यूटिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के मालिकाना हक पर क्यों चुप है राज्य सरकार, जनता आगामी चुनाव में भाजपा के रंग बदलने वाले चेहरे का जबाव देगी। प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में रह रहे लोगों का मालिकाना हक छीनकर क्यों चुप बैठी है सरकार, कहाँ छिप गए भाजपा के मंत्री व नेता जो चुनाव से पहले मालिकाना हक दिलाने की बात कर रहे थे। भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही गिरगिट की तरह रंग बदलकर कांग्रेस सरकार द्वारा सर्वेक्षण व अभिलेख क्रियाओं को शुरू करने के लिए जो अधिसूचना 20 दिसंबर, 2016 को जारी की थी उसमें भाजपा सरकार ने 13 मई, 2020 को रोक लगाने की अधिसूचना जारी कर लोगों के मालिकाना हक के सपने को चकनाचूर कर दिया।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में अलंकरण एवं स्कॉलर बैज सेरेमनी में छात्राओं-छात्रों ने हासिल की नई ऊँचाइयाँ

जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के लोग जिन्होंने भाजपा पर भरोसा किया था ठगा महसूस कर रहे है जिससे भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। भाजपा को सामने आकर जनता को जवाब देना ही होगा कि उनके द्वारा जनता के साथ इतना बड़ा धोखा क्यों किया।

आज भी भाजपा के लोग जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा की भोली भाली जनता को भ्रमित करने में लगे हैं कि नगर निगम के टैक्स की रसीद से उनके मालिकाना हक का प्रमाण पुख्ता हो जाएगा। मालिकाना हक ना मिलने से जवाहर ज्योति दमुवाढूूंगा के लोगों किसी भी राज्य व केंद्रीय योजना का लाभ मिल पा रहा है और ना उनके स्थाई निवास व जाति प्रमाण पत्र बन पा रहे ऊपर से बिजली कनेक्शन के नाम पर तीन गुना मार्जिन मनी लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   मां की ममता को समर्पित रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

दीपक बल्यूटिया ने कहा कि जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के लोगों मालिकाना हक के संबंध में लगातार जन संपर्क कर जागृत किया जा रहा है ताकि लोग अपने अधिकारों को समझें और भाजपा के चुनावी तिलिस्म में ना फँसे। दीपक बल्यूटिया ने कहा कि जवाहर ज्योति की जनता को मालिकाना हक दिलाने के लिए हर फोरम में लड़ेंगे और अंत में जीत जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा के लोगों की ही होगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440