पत्नी ने पति पर लगाया जान से मारने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने अपने पति मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

वर्तमान में जग्गी बंगर, गायत्री कालोनी, हल्दूचौड़ में रह रही आशा कौर का आरोप है कि हरिपुर जमन सिंह, रामपुर रोड निवासी उसका पति राजेंद्र सिंह पुत्र करनैल सिंह वर्ष 2007 में विवाह होने के बाद से ही उसे प्रताड़ित करता चला आ रहा है। बात-बात पर उसके साथ मारपीट की जाती रही है। लेकिन वह गृहस्थी बचाने के लिए सबकुछ सहती रही। महिला का आरोप है कि बीती 31 मार्च को भी उसके पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। जब उसने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई और उसे बेस अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। महिला ने पति से जान माल का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440