प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया पति की हत्या का प्रयास, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। प्रेमी के साथ मिलकर पति का अपहरण और हत्या के प्रयास में आरोपित महिला को पुलिस ने अमरोहा से गिरफ्तार किया है। इस मामले में प्रेमी (Lover) को पुलिस एक सप्ताह पहले ही जेल भेज चुकी है।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार (Kotwali in-charge Ramesh Tanwar) ने बताया कि राजा गार्डन निवासी ट्रैवल व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता ने अदालत के आदेश पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह मधुमेह का रोगी है जिस कारण अपने व्यवसाय में मदद के लिए उसने विवेक विश्नोई निवासी सुभाष नगर को नौकरी पर रखा था। विवेक विश्नोई का घर में आना जाना होने के चलते उसके, पत्नी प्रगति गुप्ता से नजदीकी और अवैध संबंध स्थापित हो गए। दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने के लिए खाने में जहरीला पदार्थ दे दिया और बेहोशी की अवस्था में उसका अपहरण कर कार में डालकर ले गए। इसे बाद उसका गला घोट कर मारने का प्रयास किया लेकिन मौके पर लोगों के पहुंच जाने के कारण उसकी जान बच गई।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों अरोपितों की तलाश की गई मगर वे हाथ नहीं आए। तब कप्तान ने विवेक व प्रगति गुप्ता पर 5-5 हजार का इनाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि 1 सप्ताह पूर्व विवेक विश्नोई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जबकि शनिवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के थाना डिडौली क्षेत्र से प्रगति गुप्ता को गिरफ्तार कर हरिद्वार लाया गया है।

यह भी पढ़ें -   SIR बैठक में सियासी संग्राम! रुद्रपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, तीखी बहस के बाद धरने पर बैठे भाजपाई

Wife along with lover tried to kill husband, police caught like this

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440