पत्नी ने पुलिस से लगाई पति की सकुशल बरामदगी की गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने पुलिस से अपने पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाते हुए गुमशुदगी की तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाशी प्रारम्भ कर दी है।

सफदर का बगीचा बनभूलपुरा निवासी फरहीन द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसका पति फैसल अंसारी बीती 6 दिसम्बर की रात इन्द्रानगर बड़ी मस्जिद निवासी अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर निकला। लेकिन इसके बाद न तो वह अपनी बहन के पास ही पहुंचा और न ही घर वापस आया। तो परिजनों द्वारा उक्त युवक की छानबीन प्रारम्भ कर रिश्तेदारी, यारी-दोस्ती व संभावित स्थानों में तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर उनके द्वारा आखिर पुलिस की शरण में आकर पति की सकुशल बरामद की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   9 नवंबर तक जमीन पर दिखे रोपवे के काम! CM धामी ने अधिकारियों को दी डेडलाइन, धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440