महंगाई ने छीनी चाय की मिठास, कांग्रेस ने आमजन को फीकी चाय पिलाकर सरकार को दिखाया आईना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान
चीनी की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। तिकोनिया चौराहे पर “महंगी चीनी, फीकी चाय” कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों और राहगीरों को बिना चीनी की चाय पिलाई।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर विरोध जताया।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि महंगाई का असर अब आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर त्योहारों की खुशियों तक दिखाई देने लगा है। चीनी और खाद्य तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड SIR में वोट काटने की आपत्तियों ने बढ़ाई हलचल, तीन जिलों में सबसे ज्यादा मामले, किच्छा में एक नाम पर 5,906 आपत्तियां!

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि “फीकी चाय” महज प्रतीकात्मक प्रदर्शन नहीं, बल्कि उस आम परिवार की आवाज है जिसकी रसोई से महंगाई मिठास छीन रही है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे त्योहार सामने हैं, ऐसे में महंगी चीनी और तेल का सीधा असर मिठाइयों और प्रसाद की कीमतों पर पड़ेगा।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने सरकार से सवाल किया कि यदि देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक है तो फिर कीमतों में लगातार बढ़ोतरी क्यों हो रही है। उन्होंने जमाखोरी और कालाबाजारी पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “महंगी चीनी, फीकी चाय”, “महंगाई पर लगाम लगाओ” और “आम जनता को राहत दो” जैसे नारे लगाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब आम आदमी की चाय से लेकर त्योहारों की मिठाई तक महंगाई की मार झेलने लगे, तो सरकार को जनता की परेशानी पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कैबिनेट के 17 बड़े फैसले: उपनल कर्मियों को समान काम-समान वेतन, अग्निवीरों के लिए बनेगा अलग प्रकोष्ठ, अदानी को 1320 मेगावाट पावर प्लांट

कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, ललित जोशी, मलय बिष्ट, जया कर्नाटक, मधु सांगूड़ी, नीमा भट्ट, राधा आर्य, विमला सांगूड़ी, भागीरथी बिष्ट, कमला सनवाल, दीपा खत्री, हेम पांडे, किरन माहरा, हेमन्त बगड़वाल, गिरीश पांडे, महेश कांडपाल, राजेन्द्र बिष्ट, दीप पाठक, बहादुर बिष्ट, राकेश बृजवासी, विनोद कुमार, हिमांशु जोशी, महेशानंद, जीवन कार्की, अवध बिहारी शर्मा, गोविंद बगड़वाल, जगमोहन चिलवाल, राजू रावत, शंकर कोहली, प्रदीप नेगी, खीमानंद पांडे, संदीप भैसोड़ा, संजू उप्रेती, हेम जोशी, राजू सुयाल, मनोज टम्टा, कैलाश साह, संदीप पांडे, मनोज शर्मा, जीत सिंह, मनोहर सांगुड़ी, बंटू रहमान, प्रदीप बिष्ट, एडवोकेट कोमल जायसवाल, बबलू बिष्ट, उदित करायत, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440