देशव्यापी जागरूकता अभियान के रूप में चलेगा ‘मेरा मास्क मेरा अभिमान’

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल भारतीय भृष्टाचार निर्मूलनं संघर्ष समिति की यहां रामपुर रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया कि ‘मेरा मास्क मेरा अभिमान’ के रूप में देशव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। बैठक में समिति द्वारा वर्तमान में दिये जा रहे योगदान व क्रियाकलापों की भी चर्चा की गयी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से जो हालात आज पूरे देश में बने हुए हैं, उनसे सम्पूर्ण समाज को एक लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ेगा, उसमें सभी को घर से बाहर निकलने पर, भीड़ से बचने के साथ ही मास्क लगाना अति आवश्यक और अनिवार्य है। उनका कहना था कि समिति कोरोना वायरस जैसी बीमारी से जीतने को सरकार को अधिकाधिक सहयोग प्रदान करने को प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि समिति देशव्यापी जागरूकता अभियान के तहत सभी व्यक्ति को मास्क लगाने को प्रेरित करते हुए मास्क भी उपलब्ध करवायेंगी। उन्होंने बताया कि समिति की महिला प्रकोष्ठ भी इस अभियान में अपना बढ़चढ़ अपनी भूमिका निभायेंगी।

बैठक में मुख्य रूप से अनिल गुप्ता, दिग्विजय सिंह रस्तोगी, शोबन सिजवाली, अनुपम गुप्ता सहित आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440