सर्दियों में खाएं ये फल नहीं पड़ेगें बीमार, कई समस्याएं रहेंगी कोसों दूर

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियों में हेल्दी रहने व शरीर को गर्म रखने के लिए डेली डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करना जरूरी होता है। इसके लिए लोग सूप व गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुण कम हो जाता है। वहीं आप डेली डाइट में कुछ विटामिन सी से भरपूर फल भी शामिल कर सकते हैं। इससे इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होने में मदद मिलेगी। इसतरह बीमारियों से बचाव होने के साथ वजन कंट्रोल रहेगा। चलिए आज हम आपको कुछ फलों के बारे में बताते हैं, जिसके सेवन से सर्दियों में आपको इम्यूनिटी बनाएं रखने में मदद मिलेगी।

नाशपाती
सर्दियों में नाशपाती खाना फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी, ई, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से आंते स्वस्थ रहती है। इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही शरीर में सूजन को कम करने में भी नाशपाती कारगर माना गया है। आप इसे फ्रूट सैलेड में मिलाकर या जूस की तरह डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अनार
आप सर्दियों की अपनी डेली डाइट में अनार शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है। खून साफ व बढ़ने में मदद मिलती है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल करने के लिए अनार का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा स्किन संबंधी समस्याएं दूर होकर चेहरे पर गुलाबी निखार आने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें -   16 अपै्रल 2024 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका….

सेब
सेब सालभर मिलने वाला फल है। इसे सर्दी, गर्मी हर सीजन में खाना फायदेमंद माना जाता है। बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को रोजाना 1 सेब का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन ए, पोटैशियम, फाइबर, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल आदि गुण होते हैं। रोजाना 1 सेब खाने या इसका जूस पीने से शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है। इसके अलावा मोटापे से परेशान लोग वजन घटाने के लिए डेली डाइट में सेब शामिल कर सकते हैं।

अमरुद
सर्दियों में लोग खासतौर पर अमरुद खाना पसंद करते हैं। यह एक सीजनल फल है जो खासतौर पर सर्दियों में खाना फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। ऐसे में पेट संबंधी समस्याओं की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही विटामिन सी से भरपूर अमरुद का सेवन करने से इम्यूनिटी लेवल तेजी से बूस्ट होता है। ऐसे में अमरुद का सेवन करने से सर्दी, जुकाम, खांसी व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है।

केला
आमतौर पर सर्दियों में केला खाने से मना किया जाता है। दरअसल, इससे सर्दी-जुकाम की चपेट में आने का खतरा रहता है। मगर एक्सपर्ट अनुसार, सर्दियों में इसका सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इम्यूनिटी बढ़ने से सर्दी-जुकाम होने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। आप इसे दिन के समय खा सकते हैं। इसके साथ ही पहले से सर्दी, खांसी, जुकाम, बलगम आदि की समस्या होने पर इसे खाने से परहेज रखें। नहीं तो ये समस्या और भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें -   16 अपै्रल 2024 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका….

संतरा
संतरा सर्दियों में मिलने व खाएं जाने वाला फल है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि इसे सर्दियों में खाने से ठंड लगने का खतरा रहता है। मगर असल में विटामिन सी, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर संतरा इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम, मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए संतरा खाना फायदेमंद माना जाता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान
सर्दियों में सादा खाना ही खाएं। ज्यादा मसालेदार व ऑयली खाने से बचें। इससे इम्यूनिटी व पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं दिन में कुछ खाने का मन करें तो अनहेल्दी स्नैक्स की जगह पर फल खाना बेस्ट ऑप्शन हैं। इससे आप दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे और बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहेगा। इसके अलावा अच्छी डाइट के साथ एक्सरसाइज करें ताकि आप शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440