सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए करें मूली का सेवन मिलते हैं जादुई फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और इसे कई बीमारियों से बचाने के लिए हम अपनी डाइट, लाइफस्टाइल और पहनावे में बदलाव करते हैं। इस दौरान शरीर को खांसी-जुखाम, सर्दी, और बुखार से बचाने के लिए गर्म फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इन्हीं में से एक हेल्दी फूड है मूली। सर्दियों में बॉडी को फिट रखने के लिए मूली का कई तरह से सेवन किया जाता है। अगर आप इसका सेवन नहीं करते हैं तो इसके फायदे जान आप भी इसे जरूर खाएंगे।

मूली का सेवन
मूली में विटामिन, आयरन, फाइबर, मैंग्नीज, फोलेट और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप इसे सलाद, सब्जी, पराठा या अचार के रूप में खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 194 पाउच कच्ची शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सर्दियों में मूली खाने के फायदे

इम्युनिटी
सर्दियों के मौसम में शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। इसे फिट रखने के लिए आप विटामिन सी से भरपूर मूली का सेवन कर सकते हैं। यह सूजन की समस्या को भी दूर करता है।

हेल्दी हार्ट
मूली में एंथोसायनिन नाम का सोर्स होता है यह हमारे हृदय को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। इसके सेवन से आप हृदय रोग के खतरे को कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

ब्लड प्रेशर
पोटैशियम से भरपूर मूली का सेवन ब्लड प्रेशर की समस्या में भी काफी आराम पहुंचाता है। यह ब्लड फ्लो को कंट्रोल में रखने का काम करती है। इससे हाई बीपी आसानी से कम हो सकता है।

स्किन
सर्दियों में अक्सर ठंडी हवाओं के कारण हमारी त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। ऐसे मनें नियमित मूली का रस पीने से आपकी स्किन हेल्दी रह सकती है।

डाइजेशन
ठंडियों में कब्ज या डाइजेशन से जुड़ी परेशानी भी आम है। ऐसे में फाइबर से भरपूर मूली का सेवन पाचन में सुधार करता है। यह लीवर को भी हेल्दी रखता है।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440