गांधी-शास्त्री जयंती पर विज़्डम विद्यालय गूंजा देशभक्ति नारों और गीतों से

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विज़्डम विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया।

तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधक के साथ शिक्षिकाएँ बबीता फर्स्वाण व सुधा सिंह ने ध्वजारोहण कर समस्त विद्यालय परिवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर छात्रों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जोरदार देशभक्ति के नारे लगाए और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक व उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में छात्रों ने गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़ें -   सरदार पटेल की जयंती पर हल्द्वानी में गूंजा एकता का संदेश, पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों ने देखा भव्य परेड का सीधा प्रसारण

कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति पाण्डे, पायल दानी एवं अरुण सिंह का विशेष योगदान सराहनीय रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440