पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मदद से निर्माण हॉस्पिटल पहुंची मानसिक विक्षिप्त महिला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। ग्रामसभा खेड़ा में कई लंबे समय से भटक रही मानसिक विक्षिप्त महिला को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने निर्माण हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। उन्होंने उक्त महिला के उपचार में क्षेत्र के लोगों से मदद की अपील की है।
गौरतलब है कि श्री बिष्ट द्वारा अपने स्तर से उक्त महिला का इलाज व खान-पान की व्यवस्था कर रहे थे। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं आया तो उन्होंने विगत दिन स्वयं बेस चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करवा कर उस महिला को हल्द्वानी के एक मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। जहां जब अस्पताल टीम द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है और लगातार उसकी काउंसिलिंग की जा रही है।

सैंकड़ो की भीड़ लेकिन मदद करने का जज्बा सिर्फ़ एक के पास
हल्द्वानी।
कहते हैं कि किसी की मदद करने से पहले यह नहीं सोचना चाहिए कि मदद करने के बाद किसी से भी वाह वाही मिलेगी बल्कि मदद तो ऐसे करनी चाहिए कि अगर दाहिने हाथ से मदद कर रहे हैं तो बाएं हाथ को भी न पता चले। एक ओर लोग समाज सेवा के नाम पर दिखावा करते हैं वही कुछ लोग ऐसे भी ऐसे होते हैं जो सच में किसी गरीब की मदद करने के बाद भी चुप रहते हैं। जी हाँ हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही शख्स की जिसने गौलापार खेड़ा क्षेत्र में काफी लंबे समय से घूम रही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को खान-पान व कपड़े की व्यवस्था की और उसे उपचार के लिये हास्पिटल में भी भर्ती करवाया। मदद करने वाले शख्स का नाम पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट है और वर्तमान में उनकी पत्नी पश्चिमी खेड़ा से ग्राम प्रधान है।

यह भी पढ़ें -   13 मार्च २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

विक्षिप्त महिला की मदद को आये प्रधान लीला के साथ
हल्द्वानी।
पश्चिमी खेड़ा की ग्राम प्रधान लीला बिष्ट ने खेड़ा में घूम रही विक्षिप्त महिला की मदद के लिये क्षेत्र के सक्षम लोगों से अपील की है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति उक्त महिला के उपचार में मदद करना चाहता है तो वे उनके मोबाइल नम्बर 9837858164 पर सम्पर्क कर सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440