महिला ने लगाया कुल्हाड़ी से हमला का आरोप, तहरीर पर मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट कर दी। आरोप है कि उस पर कुल्हाड़ी से हमला बोला गया और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में देवला तल्ला पजाया कुंवरपुर गौलापार निवासी तारा पत्नी स्व. सरताज ने कहा है कि पड़ोस में रहने वाले महबूब पुत्र इस्माइल, उसकी पत्नी शमीना व पुत्र जुनैद बीते दिवस उसके घर में घुस आये और गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गये। आरोप है कि महबूब ने उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला बोला। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में प्लास्टिक के खिलाफ होगी सख्ती, सीएम धामी बोले- जंगल और बाघ बचाने के लिए जनभागीदारी जरूरी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440