युवती का आरोप, शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, तहरीर पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। करायल जौलाशाल निवासी एक युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी मुलाकात कुछ वर्ष पूर्व जेम्स कुंजवाल पुत्र अमर सिंह कुंजवाल निवासी दमुवाढूंगा से हुई। दोनों में दोस्ती हुई और आंखें चार हो गई। इसके बाद जेम्स ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध स्थापित कर लिये। इस बीच पारिवारिक समस्याओं के चलते उनका विवाह नहीं हो पाया। लेकिन आरोपी यह कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा कि वह उसी के साथ विवाह करेगा। कुछ समय बाद जब युवती ने युवक से शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। जब उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने यह कहकर इनकार कर दिया कि विवाह के लिए उसके परिवारजन राजी नहीं हैं। युवती का यह भी आरोप है कि जेम्स व उसके परिवारजनों ने उसके साथ गाली गलौज की और डराया-धमकाया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड लोअर PCS-2024 का रिजल्ट जारी, जसमीत कौर ने हासिल किया पहला स्थान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440