महिला ने लगाया देवर पर बलात्कार का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि देवर ने उसके साथ बलात्कार भी किया। शिकायत पर पति ने उसे तलाक दे दिया। सीएम कार्यालय के निर्देश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा निवासी सीमा का कहना है कि उसका विवाह 15 वर्ष पूर्व शादाब पुत्र नजाकत के साथ हुआ। जिससे उसके चार बच्चे भी हैं। महिला का आरोप है कि उसके मूलरूप से बिहार निवासी होने के चलते पति के अलावा ससुर नजाकत, देवर भूरा उर्फ मोहसिन, सास रिहाना उसे विवाह के कुछ समय बाद से ही परेशान करने लगे। साथ ही उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती रही है। इतना ही नहीं उसे कई-कई दिन भूखा-प्यासा भी रखा गया है। महिला का आरोप है कि बीती 5 दिसम्बर को उसका देवर भूरा जबरन उसके कमरे में घुस आया और जोर जबरदस्ती करने लगा। उसके शोर मचाने पर सास रिहाना ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद भूरा ने उसके साथ दुराचार किया। इसकी शिकायत उसने पति से की तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं उससे दहेज में पांच लाख की मांग करते हुए तलाक दे दिया गया। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र लिखा। मुख्यमंत्री कार्यालय से मामले की जांच बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी गई। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   एक बेटी के सिर से उठ गया पिता का साया: खाई में गिरे दंत चिकित्सक की मौत, एंबुलेंस भी रास्ते में छोड़ गई साथ

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440