महिला ने अपनी सहेली पर लगाया सोने की अंगूठी चुराने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां एक महिला ने अपनी सहेली पर सोने की अंगूठी चोरी करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इस संबंध में बात करने पर सहेली अपने पति के साथ उसके घर आ पहुंची और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में आवास विकास निवासी किरन पत्नी सूरज का कहना है कि वह बीते दिवस लोक निर्माण विभाग कॉलोनी में रहने वाली अपनी सहेली दीक्षा के घर गई। जहां उसने अपना पर्स उसके घर में छोड़ दिया और दोनों बाजार चले गये। शाम को जब वह घर पहुंची तो उसके पर्स से सोने की अंगूठी गायब थी। इसकी जानकारी उसने दीक्षा को दी। आरोप है कि इस पर दीक्षा अपने पति हिमांशु पांडे के साथ उसके घर पहुंच गई और गाली गलौज करने लगी। इतना ही नहीं दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में येलो चेतावनी, 30 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440