महिला ने लगाया कुछ लोगों पर फर्जी तरीके से मोबाइल लोन लेने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने कुछ लोगों पर फर्जी तरीके से मोबाइल लोन लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

गांधी नगर निवासी भगवती देवी पत्नी स्वर्ण राधे लाल द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि नवाबी रोड निवासी पप्पू व चंदोला नामक युवकों ने उससे धोखे से कागजात ले लिये और बैंक से उसके नाम पर लोन भी ले लिया इस बात का पता उसे फोन के माध्यम से पता चला तो उसने एचडीएफसी बैंक में जाकर पता लगाया तो पता चला कि उसके नाम पर 75 हजार का मोबाइल लोन लिया गया है। जिसका लोन अभी तक चुकता नहीं किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसने बैंक से कोई लोन नहीं लिया है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून से सीएम धामी ने चारधाम और आदि कैलाश यात्रा के लिए एंबुलेंस को किया फ्लैग ऑफ

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440