हल्द्वानी में गैस सिलेंडर फटने से आशियाना जलकर खाक, महिला झुलसी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के हिम्मतपुर मल्ला क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक झोपड़ी में गैस सिलेंडर के फट गया और आग लग गई। जिससे झोपड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगने की सूचना मिलते ही महिला को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -   ऊर्जा बचत पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, सीएम फ्लीट आधी और सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में यह झोपड़ी एक बटाईदार की थी, जो खेतों में काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पटवारी मौके पर पहुंचे और अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए। स्थानीय प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   पहचान छुपाकर बाइक दौड़ाने वाले 35 वाहन सीज
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440