समाचार सच, हल्द्वानी। नौकरी लगाने के नाम पर महिला से तीन लाख की ठगी कर ली गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में यहां पॉलीशीट में रह रही मूल रूप से भनोली, अल्मोड़ा निवासी मैंसी देवी पत्नी प्रेम सिंह बिष्ट ने कहा है कि उसकी पहचान कुछ समय पूर्व काका बाबा उर्फ सुरेंद्र उनियाल निवासी पुरोला व प्रमोद कुमार से हुई। दोनों ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और कहा कि उनकी जान पहचान अधिकारियों के अलावा कई वरिष्ठ नेताओं है। लिहाजा तीन लाख रूपये देकर उसकी नौकरी लगवा देंगे। नौकरी के लालच में आई महिला ने अलग-अलग किश्तों में जुलाई 2020 तक आरोपियों को तीन लाख की रकम दे दी। इसके बाद नौकरी लगाने की बात पर वह टालामटोली करने लगे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपियों को फोन कर रकम वापस लौटाने को कहा। आरोप है कि इस पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही उसे यह कहा गया कि वह लोग वरिष्ठ नेताओं के साथ फोटो खींचवा कर लोगों को झांसे में लेते हैं और नौकरी लगाने के नाम पर उनसे ठगी की जाती है। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












