समाचार सच, हल्द्वानी। जहरीला पदार्थ का सेवन करने से एक महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के घ्लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विमलखेत, रानीबाग, अमृतपुर निवासी 25 वर्षीय नेहा बिष्ट पत्नी रूप सिंह बिष्ट ने बीती शाम जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे परिजन उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल लाये। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीती शाम नेहा का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी डेढ़ साल की पुत्री भी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












