अज्ञात कारणों के चलते महिला ने पिया जहरीला पदार्थ, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 14, टनकपुर रोड राजपुरा निवासी शाजिया पत्नी इकबाल ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के परिवारजनों से आत्महत्या के संबंध में जानकारी जुटाई है। लेकिन परिवारजन कोई खास वजह पुलिस को नहीं बता पाए हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से मृतका के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व, जानें 29 जुलाई 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440