भूख हड़ताल पर बैठी महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (फरहत रऊफ)। नियमितीकरण और समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी महिला उपनल कर्मचारी दीपा नेगी की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, उपनल कर्मचारियों को धरना 51वें दिन भी जारी रहा।

उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कुशाग्र जोशी के नेतृत्व में सहस्रधारा रोड स्थित धरना स्थल पर कर्मचारियों ने धरना दिया। महासंघ के प्रदेश महामंत्री हेमंत सिंह रावत ने कहा कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। कई बार कर्मचारियों को धरने से भी उठाया जा चुका है। बताया कि गत आठ दिनों से कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। भूख हड़ताल पर महेश भट्ट, योगेंद्र बडोनी, गरिमा डोभाल व दीपा नेगी बैठे। धरने में आंदोलन के मुख्य संयोजक महेश भट्ट, विनोद गोदियाल, दीपक चौहान, विजय राम खंखरियाल, विपिन सवाल, भावेश जगूड़ी आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440