भूमि कब्जाने को लेकर महिला ने दिया सीओ को ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने कुछ लोगों पर भूमि कब्जाने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सीओ के माध्यम से एसएसपी को ज्ञापन भेज कार्यवाही की मांग की है। सीओ को सौंपे ज्ञापन में ग्राम रामपुर, रामपुर निवासी मीना देवी पत्नी भुवन चन्द्र ने कहा है कि पाटकोट स्थित उसकी भूमि को लीला राम, गिरीश व नवीन पुत्र पुरूख राम अपने परिवारजनों के साथ कब्जा करने की नियत से जोतने लगे। इसकी सूचना पड़ोसियों से मिली तो वह भूमि पर पहुंच गई और उक्त लोगों को ऐसा करने से मना किया। लेकिन लाठी-डंडों से लैस उक्त लोग मारपीट पर उतारू हो गये। साथ ही उसे धमकी दी गई कि यदि उसने भूमि में कदम भी रखा तो उसे जान से मार दिया जाएगा। महिला ने उक्त लोगों से स्वयं के साथ-साथ अपने परिवारजनों को भी खतरा बताया है। शिकायती पत्र के माध्यम से उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ शांतनु पारासर ने इस मामले में जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन पीड़िता को दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल : 13 सितम्बर 2026, रविवार हरताली पर्व पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440