महिला को ऑनलाइन होटल बुक करवाना पड़ा भारी, साइबर ठग ने लगाया 81 हजार का चूना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। महिला को आनलाइन होटल बुक करवाना भारी पड़ गया। साइबर ठग ने महिला के खाते से 81 हजार रुपये निकाल लिए। रायपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देहरादून के नथुवावाला निवासी साक्षी बहुगुणा ने रायपुर थाना पुलिस को बताया कि दो जुलाई को वह अपने भाई-बहन के साथ मसूरी घूमने के लिए गईं थी। इंटरनेट मीडिया पर उन्होंने ओयो एप का फोन नंबर सर्च कर मसूरी के एक होटल में दो कमरे बुक करवाए। इसके बदले उन्होंने 3040 रुपये फोन पे के माध्यम से भुगतान किया। होटल पसंद न आने पर उन्होंने बुकिंग रद कर दी। इसके बाद उन्होंने उक्त नंबर पर काल कर होटल बदलने को कहा। इसके बाद उन्हें एक नंबर से फोन आया, व्यक्ति ने खुद को ओयो एप का कस्टमर केयर कर्मचारी बताया। व्यक्ति ने बताया कि उनके लिए दूसरे होटल में कमरे बुक करवा दिए गए हैं। इसके लिए 10,700 रुपये भुगतान करने को कहा गया।

महिला ने फोन पे से भुगतान किया तो उनके बैंक खाते से रकम भी कट गई। व्यक्ति ने दोबारा फोन करके कहा कि अभी उन्हें रकम नहीं मिली है। महिला ने दोबारा भुगतान किया, जिसके कारण उनके बैंक खाते से कुल 21,400 रुपये कट गए। महिला ने जब व्यक्ति को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद महिला ने इंटरनेट मीडिया पर सर्च कर फोन पे का कस्टमर केयर नंबर लिया और उस पर काल की। शिकायत करने पर व्यक्ति ने रुपये वापस करवाने की प्रक्रिया बताई और एक कोड भेजा। कोड को फोन पे पर डालते ही महिला के खाते से 56222 रुपये निकल गए। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी केस: उर्मिला सनावर को सीबीआई कोर्ट में पेश होने का नोटिस, पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट पर होगी सुनवाई
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440