गौलापार क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम थाना के गौलापार क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की सही वजह जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
ंसोमवार की देर रात बागजाला तल्ला गौलापार थाना काठगोदाम निवासी शिवराज सिंह रावत की पत्नी कंचन उम्र 28 वर्ष ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को लगभग सुबह 6.15 बजे जब परिवार के लोग रोज की भांति उठे देखा तो कंचन अपने दुपट्टे से पंखे में लटकी हुई थी। शिवराज के छोटे भाई रमेश रावत ने बताया आज सुबह उसने चाय देने के लिए अपने भाई के कमरे का दरवाजा खटखटाया। भाई ने कमरा खोला देखा तो उसकी भाभी कंचन पंखे में लटकी हुई थी और मर चुकी थी शिवराज का कहना है रात करीब 12 बजे हम दोनों सो गए थे। उसे पता नहीं कंचन ने कब फांसी लगाई, जबकि कमरे में दो अलग-अलग बेड हैं। एक में शिवराज अपने 4 वर्षीय बेटे व दूसरे बेड में पत्नी ढाई वर्षीय बेटी के साथ सो रही थी। फिलहाल घटना का कारण संदिग्ध बना हुआ है। घटना उसी कमरे में हुई, जिसमें मृतका का पति व बच्चे सो रहे थे। यह भी बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच रात किसी बात को लेकर अनबन भी हुई थी। पुलिस सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखकर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
परिजनों ने घटना की सूचना आज सुबह काठगोदाम थाने में पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सही कारण पता चलेगा। इधर घटना की जानकारी मृतका के मायके सोमेश्वर में परिजनों को दे दी है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ करने पर शिवराज ने बताया वह अल्मोड़ा पीडब्ल्यूडी विभाग में ठेकेदारी करता है। कंचन और उसकी अपनी पसंद की शादी है। यहां गौलापार में उनका अपना दो मंजिला मकान है। एक ही साथ रहता है नीचे मकान में उसके माता-पिता वह ऊपर रमेश और उसके भाई का परिवार रहता है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है कल राखी त्यौहार में बहन खिला रावत निवासी डहरिया हल्द्वानी व दूसरी बहन तारी रावत निवासी कुंवरपुर गौलापार आए थे। जबकि तीसरी बहन गीता रावत दिल्ली रहती है। परिजनों ने बताया तारी करीब 5 माह से यहां मायके रह रही है। परिजनों का कहना है कि फांसी लगाने का कारण किसी को पता नहीं चला है।
इधर एसओ नंदन सिंह रावत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। साथ ही मृतका के मायके पक्ष के लोगों के भी यहां पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड की औषधीय विरासत को मिला नया दस्तावेज, मुक्त विश्वविद्यालय में जड़ी-बूटियों पर आधारित संदर्भ पुस्तक का विमोचन
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440