मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई ना होने पर महिला ने ली न्यायालय की शरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने ससुरालियों पर मारपीट व जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के बजाय उल्टा पीड़िता पर कार्यवाही की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

काठगोदाम निवासी राधा का आरोप हे कि उसका पति कृष्ण आर्या के अलावा सास, ससुर, देवर व नन्दें उसके साथ मारपीट करते रहे हैं। बीती 31 जनवरी को भी उक्त लोगों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। साथ ही गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है कि देवर कुनाल आर्या उस पर बुरी नजर रखता है और आये दिन अभद्रता करता रहता है। महिला का यह भी आरोप है कि जब उपचार कराने के बाद आरोपियों पर कार्यवाही की गुहार लगाने काठगोदाम थाने में पहुंची तो पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। आरोपी ससुरालियों पर कार्यवाही के बजाय पुलिस ने उल्टा धारा 107/16 में पीड़िता का ही चालान कर दिया। इसके बाद महिला न्यायालय की शरण में पहुंची और जान माल की सुरक्षा के साथ ही दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। न्यायालय के आदेश पर काठगोदाम थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440