पेड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला महिला का शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के लोहाघाट के गुमदेश क्षेत्र में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया महिला के आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की प्रातः स्कूल जा रहे बच्चों को एक महिला का शव पेड़ पर लटका मिला। इससे बच्चों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी और पुलिस को इतल्ला की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।

पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि महिला की शिनाख्त बिल्दे गांव निवासी गीता देवी (43) पत्नी हरीश चंद्र के रूप में हुई है। बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच एसआई पिंकी धामी को सौंपी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतका के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में पुलिस का कड़ा पहरा, भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440