महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं केसर, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। औषधीय गुणों से भरपूर केसर का सेवन कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को भी दूर करता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ केसर कई बीमारियों को भी दूर करता है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। क्या आपको पता है केसर के पानी का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। आइए आपको बताते हैं केसर का पानी पीने के फायदे के बारे में।

कैसे बनाते हैं केसर का पानी
केसर का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी उबाल लें। उसमें आठ से नौ केसर के धागे डालें व फिर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। जब पानी ठंडा हो जाए तो फिर इसका सेवन करें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद मिला सकते हैं। केसर के पानी का सेवन प्रातः काल व शाम करें।

केसर के पानी के फायदे
पीरियड्स के दर्द को करता है कम – कुछ लड़कियों को अक्सर यह शिकायत रहती है कि उन्हें पीरियड्स खुलकर नहीं आते। ऐसे में आप पीरियड्स आने से कुछ पहले केसर वाला पानी पीएं। पीरियड्स के दौरान कम ब्लीडिंग होने पर व दर्द होने पर केसर के पानी का सेवन करना चाहिए। इससे समस्या दूर हो जाती है। साथ ही पेट में ऐंठन की समस्या भी नहीं रहती। हालांकि अगर आपको पहले से ही हैवी ब्लीडिंग होती है तो केसर के पानी का सेवन न करें।

बॉडी को रखता है एक्टिव –बहुत से लोग अपने दिन की शुरूआत एक कप चाय या कॉफी से करते हैं लेकिन इसकी बजाए आप केसर वॉटर पी सकते हैं। यह कैफीन से ज्यादा फायदेमंद होती है और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर भी रखती है। यह सारे दिन आपकी बॉडी को एक्टिव रखता है व मूड को बेहतर बनाए रखता है।

हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा – बदलते मौसम के साथ बाल झड़ने की प्रॉब्लम्स देखने को मिलती है लेकिन केसर वाला पानी से आप इस समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप झड़ते व टूटते बालों की समस्या से परेशान हैं तो दिन में दो बार केसर के पानी का सेवन जरूर करें। केसर में एंटीऑक्सिडेंट उपस्थित होता है जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। यह सिर में होने वाले इंफेक्शन को भी कम करता है।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

त्वचा में लाता है निखार – केसर स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह स्कीन पर निखार लाता है व इसे हेल्दी बनाए रखता है। इसके अतिरिक्त चेहरे पर पिम्पल्स व दाग-धब्बे भी नजर नहीं आते।

प्रेग्नेंसी में केसर के फायदे – प्रेग्नेंट स्त्रियों को गर्भावस्था में पेट में गैस बनती है व उनका मूड भी स्विंग होता रहता है। ऐसे में केसर का पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। यह पेट संबंधी परेशानियों को दूर रखता है व अच्छी नींद लाने में भी मददगार होता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440