महिलाओं को अपने आप मे सुदृढ़ और साहसी होना पड़ेगा : सुशीला बलूनी

खबर शेयर करें

उत्तराखंड क्रान्ति दल महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय सम्मेलन

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल महिला प्रकोष्ठ द्वारा उत्तरांचल प्रेस क्लब परेड ग्राउंड देहरादून में एक दिवसीय सम्मेलन का आयाेजन किया। सम्मेलन में कोरोना काल मे उत्कृष्ट कार्य एवं लगन के जन सेवा करने वाली देहरादून की नगर अधीक्षक श्रीमति स्वेता चौबे को सम्मानित किया। सम्मेलन का प्रारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सुशीला बलूनी ने दीप प्रज्वलित करके शुरुआत क़री। सम्मेलन में बोलते हुए श्रीमति सुशीला बलूनी ने कहा कि आज 50 प्रतिशत महिला आबादी होने के बावजूद आज महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा का सवाल आज के समाज मे उठाया जा रहा है, महिलाएं देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री पदों में रहते हुये देश में अनेक क्षेत्रों में अपनी सेवा देकर नाम ऊंचा कर रही है। समाज मे महिलाओं को अपने आप मे सुदृढ़ और साहसी होना पड़ेगा। महारानी लक्ष्मीबाई, से लेकर चिपको आंदोलन की जनक गौरा देवी, राज्य के लिये प्रथम जान न्योछावर करने वाली शहीद श्रीमति हंशा धनाई औऱ श्रीमति बेलमति चौहान के साहस इतिहास की लकीर बनकर स्वर्ण अक्षरों में लिखा है जो महिलाओं के साहस का प्रतीक है। सम्मेलन में श्रीमति सरिता गौड़ ने कहा कि महिलाओं को अपने बच्चों में संस्कारों को देकर देश के लिये आदर्श पथ पर चलने के लिये मजबूत करना होगा। अपने अधिकारों के लिये संघर्ष को जीत में बदलने के लिये मानसिक रूप से शक्तिशाली होना होगा। श्रीमति निर्मला बिष्ट ने कहा कि मातृ शक्ति के बदौलत हमे राज्य मिला है। हमेशा महिलाएं आगे रही है। समाज मे हो रहे महिलाओं के साथ बलात्कार, अत्याचार की घटनाओं के खिलाफ डटकर महिलाओं को आगे आना होगा। अन्य अथितियों ने भी महिला अधिकारों के लिये महिलाओं को सजग होना होगा। पुरुष प्रधान समाज मे महिलाओं को कम न आका जाय। महिलाओं के बदौलत सृष्टि चलती है। पुरुष प्रधान समाज को जो बलात्कार की घटनायें झकजोर देती है ऐसे घटनाओं के लिये समाज को सजग और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिये आगे आना होगा। घटनाओं के बाद नही घटनायें ऐसी न हो इसके लिये सरकार का पुलिस तंत्र और देश का कानून को कठोरता के साथ पेश आना होगा। सम्मेलन में विशेष रूप से दल के कार्यकारी अध्यक्ष श्री ए पी जुयाल विशेष आमंत्रित रहे व महिला अधिकारों के पक्ष में विचार रखे। सम्मेलन के अंत मे कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये श्रीमति प्रमिला रावत ने मुख्य अतिथि और और विशिष्ट अथितियों का धन्यबाद देते है कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा पर उक्रांद हमेशा महिलाओं के अधिकारों के लिये आगे रहेगा। खुद एक अधिवक्ता होते हुये आमजन की समस्याओं के लिये आगे रहते है। समाज मे महिलाये सुरक्षित अधिकार सम्पन्न बनाने का कर्तव्य हर नागरिक का है। सम्मेलन मरेखा मिंयां मीनाक्षी घिल्डियाल, इंदु नवानी, प्रियंका शर्मा,चंद्र सुंदरियाल,शकुंतला रावत,प्रीति नेगी सहित सेकड़ो महिलाये उपस्तिथ थे। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्षा श्रीमती प्रमिला रावत ने की तथा संचालन श्रीमती मीनाक्षी घिल्डियाल ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्य आंदोलन के अग्रिम पंक्ति की नेत्री मातृ शक्ति की प्रतीक श्रीमति सुशीला बलूनी थी, विशिष्ट अथितियों में राज्य आंदोलन की अग्रिम नेत्री श्रीमति सरिता गौड़, श्रीमति निर्मला बिष्ट, समाजसेविका श्रीमति निशा अतुल्य, श्रीमति उषा भट्ट, श्रीमती अल्पना जदली अधिवक्ता, श्रीमति प्रमिला राठौर अधिवक्ता थी।

यह भी पढ़ें -   वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की कार्यकारिणी का विस्तार, 10 नए सदस्य मनोनीत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440