कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुई महिला नेत्रियाँ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज देहरादून स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दर्जनों महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामते हुए विधिवत सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी कार्यालय में मौजूद प्रदेश के संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट और वरिष्ठ नेत्री कमलेश रमन ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई पूर्व महिला कांग्रेस की सचिव किरण मंद्रवाल और कामिनी देवी पूर्व वार्ड अध्यक्ष को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

यह भी पढ़ें -   टेकनपुर में गूंजा हल्द्वानी का नाम, बीएसएफ पासिंग आउट परेड में असिस्टेंट कमांडेंट बने भूपेंद्र चिलवाल

इस दौरान जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और कांग्रेस के नेता एक दूसरे की टांग खींचने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई ज्वलंत समस्याएं हैं और कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल होने के बावजूद भी ज्वलंत समस्याओं को नहीं उठाता है जिससे यह स्पष्ट होता है कि विपक्ष होने के बावजूद भी कांग्रेस अपने विपक्ष का धर्म नहीं निभा रही है। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की नीतियां ही है कि आज जगह-जगह से लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान जोत सिंह बिष्ट जी के साथ, डॉक्टर आरपी रतूड़ी, कमलेश रमन प्रदेश प्रवक्ता, मुकेश पांडे ,अशोक सेमवाल, सुधा पटवाल ,प्यारा सिंह ,सागर हांडा और सीपी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रियर, 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440