वर्चुअल के माध्यम से महिलाओं ने सीखें आत्मरक्षा के गुर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट द्वारा टाटा मोटर्स के सहयोग से वूमेन सेफ्टी इन पब्लिक विषय पर आयोजित वर्चुअल माध्यम से आरोग्य सखी समूह की महिलाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखें।
इस मौके पर उक्त प्रशिक्षण देते हुए मार्शल आर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षक एवं राव मार्शल आर्ट्स एकेडमी के डायरेक्टर रोहित यादव ने बताया गया की कैसे हम अपने आपको सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में महिलाओं एवम् बालिकाओं को काम को लेकर या पढ़ाई की वजह से घर से बाहर रहना पड़ता है जिससे उनकी सुरक्षा की चिंता एक बड़ा विषय है। इसलिए हर महिलाओं व किशोरियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना आवश्यक हो गया है। दूसरे सेशन के दौरान प्रशिक्षक रोहित यादव ने महिलाओं एवम् बालिकाओं को बिना हथियार अपने हाथों से अपनी रक्षा करना संबंधित जानकारी साझा की। शरीर के विभिन्न नाजुक अंगों के बारे में जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, जिससे विषम परिस्थितियों में उन जगहों में प्रहार करके अपनी स्वयं की रक्षा की जा सकें। एकेडमी के डायरेक्टर रोहित यादव ने बताया कि वर्तमान में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा विषय हैं, हमें मिलकर एक ऐसे देश का निर्माण करना है जिसमंे महिलाएं एवं बालिकाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करें कहीं भी जाए तो वह अपने को स्वतंत्र महसूस करें।
आईएसडी संस्था की परियोजना निदेशक बिंदुवसिनी ने बताया कि महिलाएं डर के कारण कहीं भी अकेली नहीं जाना चाहती बाहर जाने के लिए पिता, पति या भाई का सहारा ढूंढ़ती है जिससे उनके कैरियर को वो रफ्तार नहीं मिल पाती जो उन्हें मिलनी चाहिए। उनका कहना था कि इस वर्चुअल के माध्यम से दिये आत्मरक्षा के गुर महिलाओं में आत्मविश्वास जगाएगा।
इस अवसर पर सीडीपीओ इंचार्ज लीला परिहार, सुपरवाइजर आशा जोशी, सुधा शर्मा के सहित आंगनबाड़ी की कार्यकत्री अनीता मिश्रा, उर्मिला मिश्रा, सीमा, सोनिया, रीमा, गायत्री आदि मौजूद रही।

यह भी पढ़ें -   1 अप्रैल से सख्ती: पैन-आधार में नाम अलग हुआ तो पैन होगा बेकार, घर बैठे ऐसे करें तुरंत सुधार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440