
समाचार सच, हल्द्वानी। सौहार्द जन सेवा समिति द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 6 टीमों की करीब 60 महिलायाओं ने प्रतिभाग किया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)





रविवार को यहां कमलुवागांजा समरथ गार्डन में आयोजित विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्यअतिथि नैनीताल मुख्य चिकित्साधिकारी भागीरथी जोशी तथा विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा. गीता मिश्रा ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत के बाद प्रतियोगिता शुरू हुई। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिलाओं में उत्साह का संचार होता है और वे घर से बाहर निकलकर अपने लिए कुछ कर दिखा पाती हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 भागीरथी जोशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। इससे महिलाएं स्वस्थ और निरोह रह पाती हैं। महिलाएं जब खुद निरोग रहेंगी तो वे परिवार को भी स्वस्थ रख पाएंगी।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती विद्या महतोलिया नेे अतिथियों व समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के क्रिया-कलापो की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था समय-समय पर महिला सशक्तीकरण के लिये विभिन्न आयोजन करती आ रही है। इस तरह की खेल प्रतियोगिता विगत तीन वर्ष से करायी जा रही है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

खेल प्रतियोगिता में रस्साकशी प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपना दमखम दिखाया। जिसमें नन्दा-सुनन्दा टीम ने प्रथम स्थान, तेजस्विनी ने द्वितीय स्थान और महिलाशक्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि म्यूजिकल चेयर रेस में दीपा सुयाल ने प्रथम, मोना गड़िया ने दूसरा और छबि काण्डपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ नींबू चम्मच रेस में महिला शक्ति ग्रुप की सुमन नेगी प्रथम, खालसा ग्रुप की जसमीत कौर द्वितीय, फुटहिल सिटी की ललिता बडौला तृतीय रहीं। साथ ही अन्ताक्ष्री प्रतियोगिता में खालसा टीम ने प्रथम, तेजस्विनी टीम ने द्वितीय और फुटहिल सिटी तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि पंजाबी ग्रुप को सान्त्वना पुरुस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में सीआरपीएफ से ललिता उपाध्याय, कान्ता कोरंगा, कैप्टन शोभन सिंह शामिल रहें। इस दौरान प्रतियोगिता का संचालन एंकर एवं पत्रकार रिम्पी बिष्ट ने किया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)
कार्यक्रम में संस्था द्वारा सेवाभावी महिलाओं को किया सम्मानितः
संस्था अध्यक्ष द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, बाल विकास अधिकारी शिल्पी जोशी, शशि जोशी, बीके दीपा बहिन, डॉ तनुजा मेलकानी प्रवक्ता, पुष्पा जखाड़िया, कान्ता कोरंगा, ललिता उपाध्याय को भी सम्मानित किया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)
इस कार्यक्रम मे समिति की सचिव लता पंत, महामंत्री शशि जोशी, संरक्षिका नीरजा बोरा, पीसी पंत, प्रवक्ता डा. गीता मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक ईश्वर भट्ट, मीडिया प्रभारी चंद्र शेखर जोशी, कविता तिवारी, कोषाध्यक्ष ममता भट्ट, मीना सती, संरक्षक परमजीत सिंह पम्मा, सुरेंद्र मेहता व मोहन चन्द्र जोशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440