हवन-यज्ञ कर भगवान परशुराम से पूरे विश्व को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की कामना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भगवान परशुराम जयंती पर अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने कोरोना संक्रमण से निजात को हवन-यज्ञ किया। कोरोना संक्रमण काल के चलते महासभा ने जयंती समारोह को स्थगित कर दिया था। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा के आह्वान पर पदाधिकारियों ने घरों में हवन-यज्ञ किया। इसका लाइव प्रसारण भी ऐप के माध्यम से किया गया। जानकारी देते हुए विशाल शर्मा ने बताया कि हवन-यज्ञ के माध्यम से भगवान परशुराम से पूरे विश्व को जल्द कोरोना महामारी से निजात की कामना की गई। साथ ही संक्रमणकाल में देशवासियों को सुरक्षित व स्वस्थ्य रखने के लिए प्रार्थना की गई।
इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा, ब्राह्मण महासभा के सदस्य ललित पांडे, स्वाति शर्मा भी मौजूद रहे। हवन-यज्ञ आचार्य संजय कृष्ण ठाकुर के सानिध्य में संपन्न किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड की औषधीय विरासत को मिला नया दस्तावेज, मुक्त विश्वविद्यालय में जड़ी-बूटियों पर आधारित संदर्भ पुस्तक का विमोचन
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440