उत्तराखंड में बदल गया मौसम, केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज तड़के उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली। केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ में लगभग 06 इंच और हेमकुंड साहिब में एक फीट बर्फ जम चुकी है। यमुनोत्री धाम व आसपास के इलाकों में भीरात से बर्फबारी हो रही है जबकि यमुना घाटी में झमाझम बारिश हो रही है। अभी लगातार बर्फबारी जारी है। मौसम की बदली करवट के बीच जौनसार की ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फ से लकदक ऊंची चोटियां पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही हैं। नवंबर में हुई इस बर्फबारी को देख काश्तकारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। सुबह क्षेत्र में हुई बारिश के चलते ऊंची चोटियों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया। जिसके बाद बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। लोखंडी, मोयला टॉप, खंडबा, बुधेर, कांडीधार समेत सभी ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों के घरों में अलाव और हीटर जल उठे। चकराता बाजार में भी जगह – जगह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर तापते नजर आए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 सितम्बर 2026, मंगलवारपार्श्व परिवर्तनी एकादशी आज, स्मार्त और वैष्णव दोनों के लिए व्रत; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440