विधि विधान से खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/उत्तरकाशी। अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर शुक्रवार को यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान से खोल दिए गए। धाम में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूजा करवाई गई। प्रधानमंत्री द्वारा 11 सौ एक रुपये मंदिर समिति के खाते में भिजवाए गए हैं। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल एवं सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। मां यमुना के भाई समेश्वर देवता (शनि महाराज) की डोली भी उन्हें विदा करने यमुनोत्री तक गई। अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे विशेष पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोल दिए गए। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी को देखते हुए इस बार कपाटोद्घाटन में पुजारी, तीर्थ पुरोहित एवं पलगीर समेत कुल 25 लोग शामिल हुए। इन सभी लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कोविड के दृष्टिगत इस बार चारधाम यात्रा पर यात्रियों को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री ने घर पर ही रहकर पूजा-अर्चना करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -   कलसिया पुल निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440