समाचार सच, देहरादून। दून योग पीठ देहरादून द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर पर योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी ने बताया की कल प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दून योग पीठ देहरादून द्वारा आयोजित योग शिविर के तीसरे दिन योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आज दूसरे दिन प्रातः एवं सायं कालीन सत्र में आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी द्वारा सूर्य नमस्कार, वृक्षासन ताड़ासन धनुरासन नौकासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भुजंगासन के साथ-साथ भस्त्रिका कपालभाति नाड़ी शोधन भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास के साथ ध्यान भी कराया गया। आज के कार्यक्रम में सोमबीर दहिया, गिरीश कंसवाल, मोनू दहिया, मीनू तोमर आदि का विशेष सहयोग रहा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












