योगध्यान बद्री पांडुकेश्वर से हर्षोल्लास के साथ श्री बद्रीनाथ धाम पहुँची डोलियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। नारायण के प्रतिनिधि उद्धव एवं खजांची कुबेर की डोलियां योगध्यान बद्री पांडुकेश्वर से सकुशल श्री बद्रीनाथ धाम पहुँच गई हैं। आज योग बदरी पांडुकेश्वर से गाडू घड़ा तेल कलश, आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी रावल जी सहित देवताओं के खजांची कुबेर जी एवं भगवान के सखा उद्धव जी की डोलियां योग ध्यान बद्री पांडुकेश्वर से पूर्ण पुलिस सुरक्षा एवं हर्षोंल्लास के साथ सुरक्षित श्री बद्रीनाथ धाम में पहुँच गयी हैं। ऐसी मान्यता है कि बैकुण्ठ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के पश्चात बिष्णु भगवान के प्रतिनिधि उद्धव जी एवं खजांची कुबेर जी योग ध्यान बद्री पांडुकेश्वर में प्रवास करते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल में मिलावटखोरों और कालाबाजारियों की अब खैर नहीं! CM धामी के निर्देश पर सख्त हुआ प्रशासन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440