समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में महत्व रखता हैं वही वास्तु अनुसार हर जगह पर नकारात्मक और सकारात्मक शक्ति का वास माना जाता हैं। जहां सकारात्मक शक्ति जातक की सुख समृद्धि और उन्नति की प्रतीक होती हैं वही नकारात्मक शक्ति मनुष्य के जीवन में कलह, आर्थिक समस्याओं की कारण होती हैं।
वास्तु के मुताबिक कई ऐसे उपाय है जिनके द्वारा नकारात्मक शक्ति को दूर कर सकारात्मक शक्ति को बढ़ाया जा सकता हैं इन उपायों को रोजाना करना बेहतर होता हैं इससे घर में नकारात्मक शक्ति नहीं रहती हैं और सकारात्मकता का वास होता हैं तो आज हम आपको नकारात्मक शक्ति को दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
-वास्तु अनुसार अगर घर गंदा और अव्यवस्थिति है तो इससे घर में नकारात्मक शक्ति होता है। ऐसे में हर रोज सुबह उठकर घर को अच्छे से साफ करना चाहिए। साथ ही घर को व्यवस्थित रखना चाहिए। घर के आस पास की जगहों को हर दिन साफ करना चाहिए। पांेछा लगाते समय पानी में नमक डालें और उसके बाद ही पोछा लगाएं। इससे नकारात्मकता दूर रहती हैं।
-घर की साफ सफाई करने के बाद स्नान करें घर में सुगंधित धूप भी जलाएं। अगर आप चंदन की धूप जलाते हैं तो अच्छा होता हैं चंदन की धूप जलाना उत्तम माना जाता हैं जब भी घर में धूप जलाएं तो घर के हर कोने में दिखाएं। इससे घर में सकारात्मक रहती हैं। घर के एकांत स्थान और कोने में गंगाजल का छिड़काव करें। इससे घर से नकारात्मक शक्ति दूर होती हैं साथ ही सकारात्मक शक्ति का संचार होता हैं।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440