आप ने घोषित की हल्द्वानी कार्यकारिणी की पहली सूची

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी के विस्तार हेतु पार्टी की एक बैठक यहां खण्डेलवाल भवन पार्टी कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष डिम्पल पांडे की अध्यक्षता व संगठन मंत्री रक्षित वर्मा के सानिध्य में हल्द्वानी पदाधिकारियों की पहली कार्यकारिणी की घोषणा की गयी।

हल्द्वानी महानगर कार्यकारिणी:
उपाध्यक्ष – मुशीर नवाब, नरेंद्र कुमार
महासचिव – दिनेश दुमका
सचिव – उमेश राणा, लक्ष्मी देवी, नाज़िम हुसैन
संयुक्त सचिव – सागर, दीपक मेहरा, गिरीश कुमार
हल्द्वानी विधानसभा कार्यकारिणी:
उपाध्यक्ष – खेमकरण
महासचिव- नवीन पांडे
सचिव- राजवीर सिब्बल, सुनील चुन्यारू, मंजु देवी
संयुक्त सचिव – पंकज कुमार, प्रथम बाल्मीकि, योगेश कोहली, निजामुद्दीन
कार्यालय प्रभारी खेम सिंह बिष्ट एम के शर्मा ।

यह भी पढ़ें -   कलसिया पुल निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य

बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व जिला समन्वयक समित टिक्कू ने कहा की प्रदेश की जनता भाजपा कांग्रेस की सरकारों से त्रस्त है वह एक विकल्प चाहती है जो राज्य का विकास कर सके यहां के युवाओं को रोजगार दे सके अच्छी शिक्षा व राज्य में बेहतर चिकित्सा दे सके। अब आम आदमी पार्टी राज्य में चुनावी ताल ठोक चुकी है, आम आदमी पार्टी जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटी है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। जिले में बूथ स्तर पर आम आदमी पार्टी का संगठन खड़ा करते हुए जन जन को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा रहा है और पैंतालीस दिन का कैंपेन वीडियो वैन व डोर टू डोर संपर्क से आम पार्टी के लिए जो रूझान सामने आए हैं उसे देखते हुए निश्चित ही 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भाजपा का विकल्प बनकर सामने आएगी। महानगर अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए आप का हर एक कार्यकर्ता जोश व कर्मठता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी की दूसरी सूची भी शीघ्र घोषित की जायेगी।
कार्यक्रम में श्रीकांत खण्डेलवाल, दीप पांडे, रमेश कांडपाल, पुष्कर बिष्ट, हरीश पाण्डे, देवेश कुमार, हरेन्द्र, दिनेश, काशी, शानू खान सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440